फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाकर जीवन बचाने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार ने जल एवं वायु संरक्षण के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य मेहर चंद ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी। पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने रामपुर शहर में पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली। उन्होंने पौधे लगाकर जीवन बचाने का संदेश दिया। इस दौरान शिक्षिका प्रोमिला, शिखा लक्टू, श्यामा शर्मा, सचिन चंद कायस्थ, लोक राज भाटनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रामपुर स्थित स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हरी ड्रेस पहन कर प्रकृति को हरा भरा और सुरक्षित रखने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने पर्यावरण को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने का आह्वान किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय केंद्र पाठशाला खोपड़ी के विद्यार्थियों ने एसएमसी अध्यक्ष पवन कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता रैली निकाली। सीपीएस नंदलाल ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। उधर, दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण किया गया। स्कूल के छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य कमल चंद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने पेपर बैग बनाकर दुकानदारों और लोगों को बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें