फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोफदा स्कूल में छह अध्यापक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा में लंबे समय से शिक्षकों की कमी चल रही है। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में कई माह से छह अध्यापकों सहित स्टाफ के नौ पद रिक्त पड़े हैं, जिन्हें भरने में सरकार और शिक्षा विभाग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग से शिक्षकों के खाली पद भरने की मांग की है। एसएमसी प्रधान बालक राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भी खाली पद भरने की मांग उठी। स्कूल में वाणिज्य, इतिहास प्रवक्ता, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल, शास्त्री, पीईटी, सुपरिंटेंडेंट, सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पद रिक्त पड़े हैं। इस दौरान दोफदा पंचायत उप प्रधान प्यारे लाल, पंचायत सदस्य, एसएमसी के सदस्य और अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें