फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया नेगी ने दर्शकों को किया झूमने पर मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)।
किन्नौर के टापरी में चल रहे ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या किन्नौर जिले के गायकों के नाम रही। तेज हवाओं और ठंड होने के बावजूद एक्सट्रीम मीडिया ग्रुप सांगला के कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। जिले के नए गायकों दीप किरण नेगी, अरुणगिरी नेगी, जिया नेगी, रणजीत नेगी, सैंडी नेगी, रवि नेगी, आशीष नेगी ने एक के बाद एक किन्नौरी और पहाड़ी गाने पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ग्रीष्मोत्सव की दूसरी संध्या में जिला परिषद सदस्य सत्या देवी बतौर मुख्यातिथि मौजूद हुई। कार्यक्रम की शुरूआत में अरुण गिरी नेगी ने सांगला रंग मौने, वाली शारे लोशो हाय सांगला दैशंग गाकर सभागार में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया। उसके बाद सांगला की प्रसिद्ध गायिका जिया नेगी ने फायुलो कुमो प्यारा देशंग नामक सांगला आदि पहाड़ी गाने पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद जिले भर से आए गायकों ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
इस मौके पर निचार मंडल कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रधान चगांव वीर सिंह नेगी, थाना प्रभारी रणजीत सिंह, फूला सुख नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें