फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा में सुधार को शिक्षक शिक्षिकाओं से मांगी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक वातावरण बेहतर बनाने एवं विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति आकर्षण पैदा करने के लिए शिक्षकों और शिक्षामित्रों को योजना तैयार करनी होगी। इस बावत जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर योजना देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों को निशुल्क किताबें देने के साथ ही ड्रेस तक मुहैया की जा रही है। लेकिन, इसके बाद भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। स्कूलों से शिक्षक तक अक्सर गायब रहते हैं। ऐसे में अब जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने शैक्षिक व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास शुरु किए हैं। उन्होंने विभाग के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं शिक्षामित्रों से अलग अलग योजना मांगी है, जिसमें शिक्षकों को स्कूलों का शैक्षिक वातावरण बेहतर करने, विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति आकर्षण पैदा करने, उनके अंदर समझ विकसित करने समेत तमाम बिंदुओं को शामिल किया गया है। शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर अपनी कार्ययोजना बनाकर बीएसए के मार्फत जिलाधिकारी को भेजनी होगी, जिसके बाद जिलाधिकारी के स्तर पर आगामी निर्णय लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बीएसए को ऐसे शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं शिक्षामित्रों की सूची अलग से तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जो आदेश का पालन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें