फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर हर कक्ष में लगेंगे दो दो वाइस रिकार्डर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है। परीक्षाओं में नकल पूरी तरह से रोकने के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरों के साथ ही दो-दो वाइस रिकार्डर भी लगाए जा रहे हैं, जिसमें एक-एक वाइस रिकार्डर लगाया जा चुका है। दूसरा वाइस रिकार्डर लगाने की कवायद जारी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से नकलविहीन बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही कक्ष निरीक्षक के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन इसके बाद भी नकल की खबरें सामने आती रहती हैं। यहां तक कि कई परीक्षा केंद्रों पर तो शिक्षकों द्वारा बोलकर नकल कराने के आरोप लग चुके हैं। लिहाजा, इस बार परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक वाइस रिकार्डर युक्त कैमरे लगाने का प्रावधान किया गया। इसके तहत जिले के 72 परीक्षा केंद्रों पर वाइस रिकार्डर लगाने की कवायद की गई। पहले एक कक्ष में एक ही वाइस रिकार्डर लगाया जाना था। सभी परीक्षा केंद्रों पर यह काम हो भी गया, लेकिन अब प्रत्येक कक्ष में दो-दो वाइस रिकार्डर लगाए जाएंगे। इसके तहत परीक्षा केंद्रों पर दूसरा कैमरा युक्त वाइस रिकार्डर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अब हर परीक्षा केंद्र पर कैमरा युक्त दो-दो वाइस रिकार्डर लगाए जाएंगे। जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें