फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुते को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया ओम प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

निरमंड खंड की गढ़ेज पंचायत के कोयल चंथवा गांव में एक तेंदुए को व्यक्ति की मुस्तैदी से पकड़ा गया, जिसे बाद में वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर शिमला के टूटीकंडी भेज दिया। गांव के ओम प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि बुधवार सुबह ही उनके घर के आसपास तेंदुआ खेत में मक्की और आंगन में बंधे उनके पालतू कुत्ते के शिकार में घूम रहा था। उसकी आहट पाते ही कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा। इसके बाद अन्य कुत्तों ने भी भौंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ओम प्रकाश जब बाहर निकले तो देखा कि तेंदुआ और उनका कुत्ता गुत्थम गुत्थ है, जिस पर बहादुर ओम प्रकाश तेंदुए से भिड़ गए। उन्होंने डंडा उठाकर तेंदुए पर वार किया। इस पर तेंदुआ उनकी ओर भी लपक गया। लेकिन तभी सारे कुत्ते उस पर टूट पड़े। इस दौरान तेंदुआ ओम प्रकाश के बाथरूम में जा घुसा और उन्होंने बाहर से कुंडी लगा कर तेंदुए को बंद कर दिया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रामपुर से पिंजरा मंगवाया गया। डीएफओ हेडक्वार्टर चंदर भूषण भारद्वाज, डीएफओ आनी वीके अग्रवाल सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। डीएफओ आनी वीके अग्रवाल ने बताया कि तेंदुए को पिंजरे में कैद कर टूटीकंडी स्थित चिड़ियाघर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें