चौकी हजियानी में कुएं पाटने को लेकर हुए बवाल में शांतिभंग के 14 आरोपियों को राहत मिली है।
प्रशासन ने उनकी ओर से दाखिल जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है। उनके मामले की सुनवाई भी शुरू हो गई है। मामले में 30 लोगों पर पुलिस ने शांतिभंग के तहत कार्रवाई की थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के चौकी हजियानी में कुएं के पास दीवार बनाने को लेकर पिछले दिनों जमकर बवाल हुआ था। दो समुदाय के कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया था।
एक पक्ष के मुताबिक जिस जमीन पर कुआं है, वह वक्फ की संपत्ति है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का कहना था कि बरसों बरस से उनकी पीढ़ियां कुएं की पूजा करती आ रही हैं। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन कुएं की पूजा-अर्चना करते हैं।