रामपुर। जिले में मंगलवार को 187 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 13276 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिले में मंगलवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। किशोर वर्ग के 659 किशोरों ने पहली और 1937 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 486 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 5059 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 122 लोगों ने पहली और 3559 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 88 लोगों ने पहली और 1291 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 75 लोगों ने एहतियाती डोज ली। संवाद