रामपुर। दीपावली के मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना और एएसपी अरुण कुमार सिंह दोनों लोग परिवार के साथ वृद्ध आश्रम, कुष्ठ आश्रम और बाल गृह पहुंच गए। इस दौरान सभी जगह पर जाकर यहां पर रहने वाले गरीब लोगों को मिठाई बांटने के साथ ही उनका हाल चाल जाना।इस मौके पर महिला एसओ पूजा शर्मा , सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार मौजूद रहे।