पटवाई। शुक्रवार रात को तेज बारिश में क्षेत्र के गांव में एक कच्चा मकान भर भराकर गिर गया। जिसमें सो रहे मां बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए।
शुक्रवार रात को पटवाई क्षेत्र के गांव कानोवी निवासी श्रीपाल और इसका भाई ओमकार अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। ओमकार के अनुसार शुक्रवार को तेज बारिश पड़ रही थी। कि रात में किसी समय इसके कमरे की कच्ची दीवार खसने की आहट हुई। जिस पर श्रीपाल और ओमकार की आंख खुल गई। और दीवार खसकते देख ओमकार ने घर मे सो रही पत्नी जावित्री, बेटा नितिन तीन वर्षीय व इसका नवजात बेटा शिवा को उठाया।जिसमे उपरोक्त तीनों लोग घायल हो गए। जिनका निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया।