रामपुर। सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक स्मार्ट क्लासेज की सुविधा देने वाली कंपनी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। जिसमें कक्षा 9 से 11 तक के 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक, 85 से 90 फीसदी अंक लाने वाले विद्यार्थियों को रजत पदक से सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से रेहान खान, प्रवीन कुमार, अब्दुल बासित, अरीका यामीन, दानिया जमाल, जैनब इलमा, जुबैरिया निजामी, तहुरा अख्तर, अनस नदीम, जिकरा राशिद, इराफ अली, फरहा बी, मरियम फैजान, मुशीर उल हक, उरूज आसिम, आयुष कुमार, रेहाब शिफत आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन तीबा जबी ने किया। अंत में प्रबंधक एसआर शमसी ने सभी का आभार व्यक्त किया।