रामपुर। प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण एवं यांत्रिकी सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने बुधवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनता से बातचीत की। इस दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और क्षेत्र की समस्याएं जानी। राज्यमंत्री ने कहा कि जिले में जहां भी बाढ़ के हालात हैं वहां पर इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। यदि बारिश या बाढ़ से किसी के घर, पशु, फसल आदि का नुकसान होता है तो उसे उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, हंसराज पप्पू, प्रेमशंकर पांडे, अजय तिवारी, भारत भूषण गुप्ता, दिलीप सक्सेना, अवधेश शर्मा, राजू शर्मा आदि मौजूद रहे।