फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर याद किए कारगिल शहीद, परिजनों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय दिवस पर याद किए कारगिल शहीद, परिजनों का सम्मान
विज्ञापन

रामपुर। विजय दिवस के मौके पर कारगिल के शहीदों का नमन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में शहीद बलजीत सिंह को भी श्रद्धाजंलि दी गई। यहां पर कारगिल शहीदों की उपेक्षा पर नाराजगी भी जाहिर की गई।
विज्ञापन

26 जुलाई को कारगिल युद्ध जीत लेने की खुशी में विजय विजय दिवस मनाया गया। एक्स सर्विसमेन कोआर्डिनेशन कमेटी की ओर से आदर्श कालोनी के रामलीला मैदान में विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कारगिल शहीदों का नमन किया। कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा हमारे बहादुर सैनिक कर रहे हैं। इन सैनिकों का जितना भी सम्मान किया जाए वह कम ही है। इस मौके पर जम्मू में शहीद हुए शौर्य चक्र विजेता रंजीत सिंह के पिता सत्यपाल सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पूर्व सैनिकों की पत्नी को दो हजार रुपये के चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में सरदार इकबाल सिंह ने कारगिल शहीदों का नमन किया। साथ ही इस पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल श्याम लाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की,जबकि संचालन सचिव देवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष तेजपाल सिंह, सरदार अजीत सिंह, संतोष ठाकुर, जगराज सिंह, नरेंद्र सिंह गंगवार, सुनील कुमार, अशोक सक्सेना, सुरजीत सिंह, गायत्री देवी, सुनीता देवी मौजूद रहीं। वहीं वीर खालसा सेवा समिति से जुड़े सदस्यों ने कारगिल में शहीद सरदार बलजीत सिंह के गांव पहुंचकर श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान शहीद बलजीत सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान अध्यक्ष अवतार सिंह ने शहीद बलजीत सिंह के गांव की उपेक्षा किए जाने पर चिंता जाहिर की। कहा कि शहीदों की इस तरह की उपेक्षा ठीक नहीं है। इस मौके पर बाबा अनूप सिंह, संदीप सिंह, महेंद्र सिंह, मोेनू सिंह, मंजीत सिंह, सेवा सिंह मौजूद रहे। महिला कांग्रेस की बैठक में भी कारगिल दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीदों का नमन किया गया। इस मौके पर नगराध्यक्ष डा.शहनाज रहमान, बिलासो देवी, वहीदा, रूपमती देवी, अनीता, रूपमती देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें