फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फत बनकर टूटी बिजली, भाई-बहन और भतीजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के तीन बच्चों पर आफत बनकर टूटी बिजली
विज्ञापन

शाहबाद। क्षेत्र के खरसौल गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे बारिश में नहाते हुए घर से पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। साथ में चल रही एक बच्ची ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में बच्चों को निजी व सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर एसडीएम भी पीड़ितों के घर पहुंचे।
विज्ञापन

खरसौल गांव निवासी वजाहत अली का बेटा नावेद और बेटी जिया, फारूख की बेटी मेनाज और इकरार की बेटी आशना बारिश में नहाते पशुओं के लिए जंगल से चारा लेने जा रहे थे। नावेद, जिया और मेनाज ममेरे-फुफेरे भाई- बहन थे और आशना इनकी भतीजी थी। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे साबरी इंडियन आयल के निकट नावेद (8), आशना (6) और मेनाज (12) पर बिजली गिर गई। लेकिन, इनसे कुछ दूरी पीछे चल रही जिया सकुशल बच गई। जिया ने बिजली गिरने के बाद तीनों को तड़पते हुए देखा तो घबरा गई और दौड़कर घर जाकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर जा पहुंचे। घटनास्थल पर बच्चों की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। रोते-बिलखते परिजन बच्चों को उपचार के लिए सैफनी के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन एंबुलेंस से तीनों बच्चों को शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन, यहां भी चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर एसडीएम बी प्रसाद और कोतवाल विद्याराम भी परिजनों के पास पहुंचे और जानकारी लेकर ढांढस बंधाया। परिजनों ने शवों का पंचनामा भरवाकर बिना पीएम कराए ही सुपुर्दे खाक कर दिया। वहीं बिजली गिरने से पेट्रोल पंप का इंजन भी खराब हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें