धमोरा। मिलक में शुक्रवार की सुबह से ही पुलिस ने तीन बत्ती चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन कर घूम रहे वाहन चालकों के चालान काटे।मिलक कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया। इसमे पुलिस ने 13 वाहनों को सीज किया।साथ ही पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के चालान काटे। पुलिस ने चेकिंग में 11 ई -चालान और 11 हजार का जुर्माना भी वसूला।इस दौरान लोग चौराहे पर चेकिंग होते देख गलियों के रास्ते से निकलते रहे। मिलक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।कोरोना गाइडलाइन के पालन के लिए सख्ती की जा रही है।