शाहबाद। ग्राम प्रधान पद पर जीत के बाद गांव में जुलूस निकालना नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और समर्थकों को भारी पड़ गया। जुलूस निकालने की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान समेत साठ लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम उल्लंघन और धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं लॉकडाउन में एक कपड़े विक्रेता द्वारा दुकान के अंदर ग्राहकों को एकत्र कर शटर गिराकर कपड़ा बिक्री करने पर विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।