रामपुर। गुरुवार को जिले में 13 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। साथ ही 28 लोगों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया।
जिले में नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार कम हो रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 13 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई। जिसमें आरटीपीसीआर जांच में दस और निजी लैब में जांच पर तीन संक्रमित पाए गए। साथ ही एंटीजन जांच में किसी भी नए संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई है। जिले में 28 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि को भी पूरा कर लिया। इसके बाद जिले में सक्रिय मामले 187 रह गए हैं। संवाद