फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के 124 लोग रामपुर में फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पड़ोसी देश नेपाल से मजदूरी करने रामपुर आए 124 लोग यहीं लॉकडाउन में फंस गए हैं। इसके अलावा पंजाब, बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों के लोग भी रामपुर में फंस गए हैं। इन लोगों की तादाद 12 सौ के करीब हैं। हालांकि, इन सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हो गया है, जिसके बाद सरकार के आगे के आदेशों के बाद इन लोगों को संबंधित स्थानों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खौफ के चलते देशभर में लॉकडाउन है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश भी इस महामारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में दूसरे देशों में काम करने वाले मजदूर काम बंद होने के चलते भूख प्यास से परेशान होकर अपने-अपने गांवों को लौट रहे हैं। लेकिन, ये लोग भी लॉकडाउन में फंस गए हैं। सिर्फ रामपुर में ही पड़ोसी देश नेपाल के 124 लोग फंसे हुए हैं। हालांकि, इनमें से कुछ लोग पैदल ही निकल गए थे, लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक लिया था, जिसके बाद सभी राजकीय आश्रम पद्घति इंटर कालेज में रूके हुए हैं। इसके अलावा बिहार के आठ सौ से अधिक लोग रामपुर में फंसे हुए हैं। राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत अन्य राज्यों के भी कुल मिलाकर 1200 से अधिक लोग रामपुर में फंसे हैं, जो अपने घर जाना चाहते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा चुका है, लेकिन सुरक्षा और सतर्कता की वजह से इन्हें रवाना नहीं किया जा रहा है। हालांकि, अफसरों की मानें तो सरकार के आगे के निर्देशों के बाद इन लोगों को वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें