स्वार। विद्युत विभाग ने स्वार क्षेत्र के लगभग तीन हजार उपभोक्ताओं पर कुल 12.36 करोड़ रुपये की बकाया राशि की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई शुरू की है। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अक्तूबर में इन सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी कर दिए गए हैं।
इन उपभोक्ताओं में वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें बिजली चोरी करते पकड़ा गया था और जिन पर जुर्माना लगाया गया था। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नियमित बिल का भुगतान करें और बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग न करें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। संवाद