फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में रजत पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आजमगढ़ में आयोजित हो रही उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में नगर के एक छात्र ने रजत पदक हासिल किया है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 7 के छात्र निखिल राज ने 13 वर्ष आयु ग्रुप में प्रतिभाग किया। जिसमें उन्होंने रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

निखिल राज के पिता शैलेंद्र कुमार गौतम रामपुर में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन रविवार को निखिल ने अपने आयु वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें