पटवाई। क्षेत्र के गांव मदारपर में चल रही रामलीला के दूसरे दिन रामजन्म और ताड़का वध का मंचन किया गया। मंचन को देखकर पंडाल में बैठे लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। रामलीला दूसरे दिन रामजन्म सें ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया।
कलाकारों ने राम जन्म की कथा का ऐसा मंचन किया जिसे देखकर लोग भाव विभोर हो गए।जय श्री राम के नारे लगाए गए। इसके बाद कलाकारों ने भगवान शिव का माता कौशल्या के साथ संवाद और गुरु वशिष्ठ द्वारा चारों भाइयों के नामकरण करने की कथा का मनोहारी मंचन किया।
इसके बाद गुरु विश्वामित्र द्वारा भगवान राम और लक्ष्मण को शिक्षा दीक्षा के ले जाने की कथा, यज्ञ की रक्षा के लिए ताड़का और सुबाहु को वध की कथा को दर्शाया।