मसवासी। जीवन कौशल शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन बालक-बालिकाओं के शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए उन्हें जागरूक किया गया। क्षेत्र के रहमतगंज में एनडी आर्य जूनियर हाई स्कूल में चल रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे दिन शुक्रवार को मुख्य वक्ता डा. राजीव कुमार ने कहा कि जीवन में किसी न किसी हुनर का होना आवश्यक है। तभी हम जीवन में अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। लक्ष्य पाने के लिए हमें सबसे पहले शिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर सुरेश कुमार आर्य, राजकुमारी, कंचन यादव, गजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, ब्रजकिशोर आदि मौजूद रहे।