रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (असली) की पंचायत चमरौआ मैं संपन्न हुई। पंचायत में जिलाध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि बारिश से जिले में करीब 50 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। जिससे किसान की कमर टूट गई है, सर्वे कराकर किसान को नुकसान का मुआवजा दिया जाए। कहा कि गन्ना भुगतान न होने की वजह से किसान बकाएदार हो गए हैं और तहसील प्रशासन वसूली का दबाव बना रहा है। पंचायत में असगर पहलवान, मोहम्मद रईस, इरशाद अली पाशा, कुर्बान अली, जुल्फिकार, मोहम्मद यामीन, रामभरोस आदि मौजूद रहे।