रामपुर। जैन समाज की ओर से शुक्रवार से दसलक्षण पर्व यानि पर्यूषण पर्व की शुरुआत धूमधाम से की गई। नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर और श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह और शाम दोनों समय विशेष पूजन, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह श्रद्धालुओं ने पूजन, प्रक्षालन, पार्श्वनाथ पूजा आदि का संगीतमय आयोजन किया जबकि श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में डा. ज्ञानेंद्र कुमार जैन और सुधा जैन के सानिध्य में संगीतमय पूजा संपन्न हुई। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत आरती से की गई। इसके बाद महेश चंद्र जैन शास्त्री जी ने उत्तम क्षमा धर्म के बारे में बताया। कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण होता है। कहा कि क्षमा मांगने और क्षमा करने से कई भव बंधन कट जाते हैं जो मनुष्य क्षमा धर्म धारण कर लेता है उसके शत्रु स्वत: समाप्त हो जाते हैं। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन नरेश जैन ने किया। कार्यक्रम में अनवी जैन ने दिव्य ध्वनि पर विचार प्रस्तुत किए। इसके बाद बच्चों के लिए प्रश्नमंच का आयोजन हुआ, जिसका संचालन अनुराग जैन ने किया। कार्यक्रम में राकेश चंद्र जैन, भारत भूषण जैन, डीके जैन, दिनेश कुुमार जैन खंडेलवाल, डा. प्रदीप कुमार जैन, कस्तूर चंद जैन, अजय जैन सेठी, डा. शीनू जैन, विशाल जैन, नितिन जैन, सुमेर चंद जैन, अखिल जैन, रेखा जैन आदि मौजूद रहे। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मथुरा से आए शास्त्री जी ने उत्तम क्षमा धर्म पर प्रवचन दिए। इसके बाद सीमा खंडेलवाल ने एक मिनट धार्मिक खेल का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. ज्ञानेंद्र कुमार जैन ने की। इस दौरान विनीता जैन, नेहा जैन, रमेश जैन, दीपाली जैन, शोभना, नीता जैन, प्रज्ञा जैन, सुरेश, संजय जैन, दिनेश जैन आदि मौजूद रहे।