दढ़ियाल। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए विभिन्न संगठनों के ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमे पुरानी पेंशन बहाली मंच का गठन किया गया। मंच के अध्यक्ष के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ के स्वार ब्लाक अध्यक्ष इंद्रेश कुमार को चुना गया। बैठक में आंदोलन की रुपरेखा तैयार करते हुए नौ अगस्त से 27 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम तैयार किये गए। ब्लाक अध्यक्ष इंद्रेश कुमार के बीआरसी दढ़ियाल स्थित केम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के अलावा लेखपाल संघ ,ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारी शामिल रहे। ग्राम विकास अधिकारी आसिफ संयोजक ,लेखपाल अमरीश कुमार सहसंयोजक ,राजकुमार वर्मा मुख्य संरक्षक व जीतेन्द्र त्यागी कोषाध्यक्ष सहित संतोष ठाकुर ,शहाबुद्दीन ,मौहम्मद तनवीर ,प्रदीप कुमार ,मौहम्मद इल्यास ,फरजंद अली ,अरुण कुमार टीकाराम आदि कुल 25 पदाधिकारी बनाये गए। बैठक में मंच की ओर से नौ अगस्त को जनपद मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया।