फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल का आयोजन कर विधायक ने सुनी जन समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल का आयोजन कर विधायक ने सुनीं जन समस्याएं
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)। भाजपा विधायक राजबाला ने बुधवार शाम नगर में चौपाल का आयोजन कर जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। जनता को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक ने चौपाल में केंद्र सरकार की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं डिजिटल इंडिया,प्रधानमंत्री जनधन योजना,स्वच्छ भारत मिशन,उज्ज्वला गैस योजना आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर हाल ही में साफ नीयत सही विकास नाम से पुस्तक भी जारी की गई है। जिसमें युवा, महिला, किसान, विकास, छात्र-छात्राओं, व्यापारी हर वर्ग के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख है। रात्रि चौपाल में नागरिकों ने पानी,बिजली,राशनकी समस्याएं विधायक के सामनेरखीं। इस दौरान दिलीप लोधी, नवल किशोर पांडे,महेशचंद्र, सुनील चौहान, दर्शनसिंह लोधी, यशपाल सिंह ,शिवकुमार गुप्ता,मुंशीलाल सैनी,मनोज भारद्वाज, कीर्ति लोधी, विजयपाल सिंह यादव, शिशुपालसिंह, वेदप्रकाश चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें