फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल स्टेडियम पर खर्च होेंगे 18 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जुब्बल।
विज्ञापन

मुख्य संसदीय सचिव एवं जुब्बल-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि हाटकोटी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के तहत विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण पर 20 करोड़ रुपये व जुब्बल क्षेत्र में 14 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। सीपीएस ने जुब्बल नगर पंचायत क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित किया। रोहित ठाकुर ने कहा कि सेब सीजन सुचारु रूप से चल रहा है। जुब्बल में स्टेडियम पर 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीपीएस ने नगर परिषद के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले व्यावसायिक परिसर का शिलान्यास, 85 लाख रुपये की लागत से निर्मित विद्युत बोर्ड भवन, 53 लाख 33 हजार रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलटाड़ी का लोकार्पण किया। उन्होंने जुब्बल बाजार में खड्ड पर 86 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल का उद्घाटन, 31 लाख रुपये की लागत से निर्मित चिकित्सक आवास का भी उद्घाटन किया। जुब्बल-संतोषीनगर सड़क के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सीपीएस ने कहा कि 11 करोड़ रुपये की लागत से कटिंडा-गिलटाड़ी सड़क का अधिकतम कार्य पूरा हो चुका है। दो करोड़ की लागत से बनने वाली झाल्टा-गिलटाड़ी सड़क की निविदा प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। धान्सर गांव के लिए चार करोड़ तेरह लाख रुपये की लागत से संपर्क मार्ग का कार्य प्रगति पर है। ग्राम पंचायत गिलटाड़ी में नाबार्ड के तहत एक करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाले क्वालटा गांव के संपर्क मार्ग का कार्य तेजी से चला है। पाठशाला गिलटाड़ी के भवन निर्माण के लिए टेंडर अवार्ड कर दिया गया है। इस दौरान जिला कांग्रेस सचिव यशोधर टांटा, महासचिव भीम सिंह झौहटा, मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व मंडलाध्यक्ष जोगिंद्र चौहान, पूर्व मंडलाध्यक्ष लायकराम औसटा, जुब्बल-कोटखाई नगर पंचायत सदस्य लोकपाल शरखोली, अनीता चौहान, ग्राम पंचायत देओरी-खनेटी के पूर्व प्रधान राजेंद्र बेक्टा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें