फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के छात्र ने अमेरिका में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर के छात्र ने अमेरिका में लहराया परचम
विज्ञापन

रामपुर। रामपुर की प्रतिभा ने एक बार फिर विश्व में शहर का नाम रोशन किया है। शहर के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के छात्र की टीम ने अमेरिका में आयोजित कैनसेट प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में विश्व भर के देशों से 40 टीमों का चयन किया गया था। जिसमें रामपुर के छात्र की टीम ने मौसम की जानकारी उपलब्ध कराने वाली सेटेलाइट को प्रोजेक्ट में रूप में प्रस्तुत किया था। अमेरिका के टैक्सास स्थित टारलेटन स्टेट यूनिवर्सिटी में 9 से 11 जून तक कैनसेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें रामपुर में डीएमए के छात्र रहे अनमोल अग्रवाल की टीम ने भी हिस्सा लिया था। अनमोल देहरादून की यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कर रहे हैं। टीम में कुल 23 छात्र शामिल थे जिनमें से 14 ने अमेरिका में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। कैनसेट प्रतियोगिता नासा के सहयोग से हर वर्ष अमेरिका में आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें