रामपुर/रिकांगपिओ/ रामपुर में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं जबकि किन्नौर में 33 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को 70 सैंपल एकत्रित किए थे। इसमें 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। यह जानकारी एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने दी।
वहीं किन्नौर जिले में वीरवार को कोविड-19 के 33 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 420 हो गई है। आईजीएमसी शिमला भेजे 146 सैंपलों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
उन्होंने बताया कि कोविड पॉजिटिव आने वालों में कल्पा से 3, कोठी से 8, पांगी से एक, नाको से एक, पोैंडा से 3, लियो से 2, हांगो से एक, कटगांव से एक, पूनग से एक, रिस्पा से 6, रूपी से 4, पूर्वनी से एक और रिब्बा गांव से एक मामला आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में 31 नए मामले सामने आए हैं।