फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी करके मजदूरी के पैसे हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। धोखाधड़ी करके रुपये हड़प लेने के मामले में कोर्ट ने भोट पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है।
गंज थाना क्षेत्र के गांव सैजनी नानकार निवासी जीशान का कहना है कि वह मजदूरी पर सूट और साड़ियों की कढ़ाई का काम करता है। आरोपियों ने एक जून को पीड़ित से करीब ती साड़ियों पर कढ़ाई कराई थी। जिसकी मजदूरी 45 हजार रुपये बैँठी थी। आरोपियों ने उसको कुछ दिनों के बाद पैसे देने की बात कही थी। लेकिन उसको लगातार पैसे नही देकर आज कल की बात कह रहे थे। दस अक्तूबर को आरोपियों ने उसको रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए सोने की अगूंठी और 5100 रुपये लूट लिए। उसके शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। बाद में पीड़ित थाने गया। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की। बाद में उसने कोर्ट में शिकायत की। जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में भोट पुलिस को चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें