रामपुर। दीक्षित कालेज ऑफ हायर एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों की ओर से ग्राम नारायणपुर में रैली निकाली गई। यहां छात्र छात्राओं ने प्रेरक नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। निदेशक डॉ. राजमणि शुक्ला ने छात्र छात्राओं को श्रमदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. अजय विक्रम सिंह, डॉ. मीनू सक्सेना आदि उपस्थित रहे।