फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर हुई मारपीट में छ: महिलाओं सहित 13 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। दीपावली के दिन बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में छ: महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के खरसौल गांव में बुधवार की गाली गलौज करने पर हरि सिंह और कैलाश पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष का हरि सिंह, उनकी पत्नी माया घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के कैलाश की पत्नी सूरजमुखी को चोट लगी। धुरियाई गांव में भी बुधवार की रात मोहित तथा इंद्रजीत पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले व पथराव हुआ। जिसमें एक पक्ष का संभल जनपद के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बेरी खेड़ा निवासी मेहमान विकास गौतम व मोहित घायल हो गया जबकि दूसरे पक्ष के इंद्रजीत, उसकी पत्नी रचना और मां कस्तूरी देवी को चोट लगी। पुरानी रंजिश के तहत बुधवार की रात भुड़ासी गांव में अतर सिंह अपने घर में सो रहा था। किसी ने धारदार हथियार मारकर उसे घायल कर दिया। मिलक गुलाम अली गांव में कुछ लोग शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे। धर्मवीर ने इसका विरोध किया तो शराबियों ने उसे पीट डाला। जब उसकी पत्नी माया बचाने आई तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। ढकिया गांव में मकान बनाने के विवाद में जहूरनवी और मुख्तयार के बीच लाठी डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष का जहूरनवी और दूसरे पक्ष के मुख्तयार की बेटी रेहाना को चोट लगी। घायल होने के बाद सभी लोग कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ मामले की नामजद रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें