रामपुर। उत्तराखंड में स्थित गुरुद्वारा नानकमता साहिब में हर साल लंगर सेवा के लिए नगर के सिंह सेवक जत्था और गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा के प्रधान दर्शन सिंह को सम्मानित किया गया। दर्शन सिंह को गुरुद्वारा नानकमता साहिब के प्रधान सरदार जसविंदर सिंह ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही त्रिलोचन सिंह, महेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, जितेंद्र अरोरा और हरपाल को भी लंगर सेवा के लिए सम्मानित किया गया।