रामपुर। मिठाई की दुकान से गायब हुए बच्चे को पुलिस ने बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। अमरोहा के मोहल्ला नोगजा पनवाड़ी निवासी नदीम अहमद का नौ साल का पुत्र अब्दुल रहमान 28 जून को अपनी बुुआ के साथ रामपुर आया था। वह अपने फूफा की दुकान से मिठाई लाने के लिए गया था उसके बाद वह वापस नहीं आया। इस संबंध में गंज कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।