रामपुर। सावन माह के तीसरे सोमवार पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने की संभावना के मद्देनजर बुधवार की रात को एसपी डॉ. विपिन ताडा ने रठौंडा, भरमौव्वा, लक्खीबाग और पंजाबनगर के शिव मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जाएगा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्ग पर लगे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को चेक किया। एसपी ने शिवालयों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। भीड़ का लाभ उठाकर असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, पुलिस उन पर नजर रखें।