फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल रक्षक के पद के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

आईपीएच सब डिवीजन सराहन ने विभिन्न पंचायतों में जल रक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सराहन सब डिवीजन में पेयजल की पांच योजनाओं के लिए जलक्षक 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आईपीएच सराहन डिवीजन के सहायक अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया ग्राम पंचायत फांचा की फांचा कंडा पेयजल योजना के लिए जलरक्षक का एक पद, ग्राम पंचायत कूट की सुरु से किंफी योजना के लिए एक पद, रोपनी से कूट योजना के लिए एक पद, शाहधार पंचायत के खनाश-रंगोरी योजना को लिए एक पद, किन्नू पंचायत की भगावट पेयजल योजना के तहत एक जल रक्षक की नियुक्ति की जानी है।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी 23 सितंबर तक अपने आवेदन आईपीएच सब डिवीजन कार्यालय सराहन में शाम पांच बजे तक जमा करवा सकते हैं। आवेेदक को प्रार्थना पत्र और दसवीं का प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। इस पद के लिए आवेदक का दसवीं पास होना अनिवार्य है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए संबंधित पंचायत प्रधान और आईपीएच कार्यालय सराहन से प्राप्त कर सकते हैं। जल रक्षकों के पदों के लिए साक्षात्कार 25 सितंबर को आईपीएच सब डिवीजन कार्यालय सराहन में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें