फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल को आई युवती, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। टांडा थाना क्षेत्र में एक युवती ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ शादी कर ली थी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने गुरुवार को युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए साथ ही उसका मेडिकल भी करवाया। इस दौरान बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने दूसरे समुदाय के युवक से शादी कर ली थी। उसी के बाद से दोनों परिवारों में काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इस मामले में पुलिस भी काफी सतर्क नजर आ रही है। गुरुवार दोपहर को युवती को कोर्ट में बयान दर्ज करने के लिए लाया गया। इस दौरान मामला दो समुदाय का होने के कारण सुबह से ही पुलिस कोर्ट में तैनात रही। उसके बाद युवती को कागजी कार्रवाई के लिए सीएमओ आफिस में भी लाना था। कही परिवार के लोग वहां पर हमला नहीं कर दे। इसको भी देखते हुए अस्पताल में भी सुबह से पुलिस शाम तक तैनात रही। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें