रामपुर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में 20 जनवरी को होने वाले प्रबुुद्ध सम्मेलन पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने कहा कि कार्यक्रम में मुरादाबाद, संभल, नगीना, अमरोहा और स्थानीय प्रबुद्ध कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। कहा कि इसके साथ ही 17 जनवरी को सैनिक सम्मान अभियान की शुरुआत होगी। बैठक में राकेश मिश्रा, कपिल आर्य, जुगेश अरोरा, ज्वालाप्रसाद गंगवार, सौरभ पाल, हंसराज पप्पू, प्रेमशंकर पांडे, मोहन लोधी, अरुण, आकाश सक्सेना, मदन चौहान, जागेश्वर दयाल दीक्षित, प्रमोद आहूजा, देवेंद्र सिंह सैनी, राजीव मांगलिक, अनुज सक्सेना, मुकेश रस्तोगी, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।