फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में मिलावट खोरों के खिलाफ चलाया गया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दिवाली के मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले भर में छापेमारी कार्रवाई करके 12 जगह से नमकीन सहित काफी चीजों के नूमने भरे गए। जिससे दुकानदारों में हड़कप मच गया है।
विज्ञापन

कुछ दिन के बाद दिवाली का त्योहार है। इस मौके पर हर दुकानदार पैसे अधिक कमाने के उदेश्य से कुछ न कुछ मिलावटी सामान को बेचते हैं। जिसको देखते हुए डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। जिसके बाद मुख्य खाघ सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव के आदेश पर जिले भर में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमे टीम द्वारा वी मार्ट से नमकीन, शाहबाद के भजनपुर से बूंदी के लड्डू पहाड़ी गेट से लड़डू, यही से बर्फी, शाहबाद से एक दुकान से मावा, नरपतनगर नगर से चीनी के खिलौने, यही से मिठाई की दुकान से रसगुल्ला, सोनपपड़ी, नमकीन, रिफाडड के नूमने भरे गए है। सभी चीजों के नूमने ले लिए गए है। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कप मच गया है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें