रामपुर। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री रिजवान मियां सावन के आखिरी सोमवार पर भमरौवा स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। वह ब्रजघाट से गंगा जल लाकर जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ लाने के लिए रिजवान मियां मंगलवार को ब्रजघाट के लिए रवाना हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रामपुर गंगा-जमुनी तहजीब का शहर रहा है। यहां के लोग एक दूसरे के पर्व-त्योहार साथ मिलकर मनाते हैं। हिन्दू-मुस्लिम एकता को और मजबूत करने की खातिर वह कांवड़ लाने जा रहे हैं।मोहल्ला खारी कुआं की एक टोली के साथ कांवड़ लेने रवाना हुए रिजवान मियां का अंबेडकर पार्क के पास स्वागत किया गया। इस मौके पर अंकुश अग्रवाल, शुभम रस्तोगी, नफीस खान, दिव्यांश सिंघल, सूरज रस्तोगी, बिट्टू रस्तोगी, मनी, विक्की और नमन आदि मौजूद रहे।