फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के बजाए अमीरों को दे दिए अंत्योदय राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। सींगनखेड़ा के अंत्योदय के 145 राशन कार्ड काट दिए गए हैं। मामले की शिकायत डीएम से की गई है। सैदनगर क्षेत्र के सींगनखेड़ा गांव में लोगोंने डीएम से शिकायत की है कि गांव के 145 अंत्योदय राशन कार्डों को काट दिया गया है। आरोप है कि गरीबों के स्थान पर अमीरों को राशन कार्ड जारी कर दिए गए,जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। कहा कि गरीबों के राशन कार्ड नहीं होने से लोग परशान है। कहा कि जिन लोगों के पास जमीन, ट्रैक्टर और लाइसेंसी बंदूक है उन तक के राशन कार्ड बना दिए गए। राशन कार्ड न होने की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। कहा कि इस मामले की जांच कराई जाए। मांग करने वालों मे प्रधान जगत सिंह, मुनव्वर, हलीम, जागन, जय सिंह, शमशेर, भूरा, कलुवा, बाबू आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें