फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवो की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। क्षेत्र के कई गांवो में सफाई व्यवस्था चौपट होने से ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लापरवाह सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के करीमपुर, बिजारखाता, मानपुर खानपुर, खोद कलां, गूलड़, पीपलसाना, सीतारामपुर, मिलक नोखरीद, शिकारपुर आदि गांव में सफाई व्यवस्था चौपट होने से दूषित पानी रास्तों में बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मी मनमाने ढंग से सफाई कार्य को अंजाम दे रहे है। सफाई कर्मी गाँवो में सफाई व्यवस्था को नियमित रूप से अंजाम नहीं दे रहे है। कई गाँवो में तैनात सफाईकर्मियों ने अपने स्थान पर अन्य युवकों को ठेके पर तैनात कर रखा है ! जिससे गाँवो की सफाई व्यवस्था रामभरोसे बनी हुई है सफाई कर्मी अपनी मासिक उपस्थिति प्रधान और गांव में तैनात वीडीओ से दर्ज करा देते है जिसके आधार पर उन्हें वेतन की संस्तुति कर दी जाती है उधर खंड विकास अधिकारी डीके वर्मा ने लापरवाह सफाई कर्मियों को लेकर अनभिज्ञता जताई है !
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें