रामपुर। एक अगस्त से स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। अभियान की सफलता को प्रशासन के साथ ही विभाग ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीेएम ने भी इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कुपोषण मुक्त अभियान के तहत चिह्नित गांवों का शासन के द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर विभाग वार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त अभियान के तहत गोद लिए हुए गांवों का अधिकारी नियमित रूप से भ्रमण करते रहें, जो गांव कुपोषण मुक्त हो चुके हैं, उनका भी संबंधित नोडल विभाग के अधिकारी स्वयं जाकर कुपोषण मुक्त हेतु निर्धारित मानकों के आधार पर किए गए कार्यों का सत्यापन कर लेें। कहा कि शीघ्र ही जनपद के कुपोषण मुक्त गांवों का सत्यापन शासन स्तर पर गठित समिति द्वारा कराया जाएगा। बताया गया कि एक अगस्त से सात अगस्त के मध्य विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण स्तर पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं एएनएम आदि द्वारा महिलाओं को अपने बच्चें को स्तनपान कराने से उनके बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ शिवेंद्र कुमार सिंह, पीडी लक्ष्मण प्रसाद, डीपीओ राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।