फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री आजम के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई, तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री आजम के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई, तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

रामपुर।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने पूर्व मंत्री आजम खां पर जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीनों पर कब्जा करने समेत तमाम आरोप लगाए हैं। उन्होंने 15 दिनों के भीतर आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बुधवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह से मुलाकात की। उनका कहना है कि पूर्व मंत्री आजम खां ने जौहर यूनिवर्सिटी में सरकारी और किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जा कर लिया है। विश्वविद्यालय में सरकारी धन से सड़कों, पानी की टंकियों का निर्माण कराया है। इसके अलावा सरकारी पैसे से ही पंडाल और वीआईपी गेस्ट हाउस भी बनवाया है। बिजलीघर और झील का निर्माण भी कराया गया है। यूनिवर्सिटी में बनी इमारतों पर करोड़ों रुपये सेस भी बकाया है। यदि यह कब्जा कोई गरीब आदमी करता तो अब तक प्रशासन की ओर से जमीनें खाली करा लीं जातीं। सरकारी धन की वसूली भी की जाती, लेकिन आजम खां ने नियमों और शासन के आदेशों की अवहेलना की है, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि, इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी। उन्होंने 15 दिनों के भीतर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें