फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव मिलन के साथ शणचा मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

सांगरी क्षेत्र का प्रसिद्ध पारंपरिक शणचा मेला रविवार को शुरू हुआ। दो दिवसीय मेला देवताओं के आगमन के साथ शुरू हुआ। इसमें सांगरी क्षेत्र के आराध्य देवता ब्रह्मेश्वर महादेव और बनाहर के देवता बानेश्वर विशेष रूप से मेले में शामिल हुए।
विज्ञापन

देवताओं का मिलन मेले का मुख्य आकर्षण रहा। देवता बानेश्वर के बड़ागांव पहुंचने पर मंदिर कमेटी ने उनका और उनके कारकरिंदों का भव्य स्वागत किया। देव मिलन को देखने क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर देवताओं का मिलन हुआ। ब्रह्मेश्वर महादेव और देवता बानेश्वर की शोभा यात्रा ढोल नगाड़ों नरसिंगो के साथ मेला ग्राउंड पहुंची। यहां पर लोगों ने देवताओं के साथ नृत्य किया। देवताओं के साथ आए देवलु भी वाद्य यंत्रों की धुनों पर दिन भर नाचते रहे। मेले में बाहर से आए व्यापारियों ने भी स्टॉल लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें