फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11044 लोगों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में मंगलवार को 210 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 11044 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 2239 बालकों ने पहली डोज ली। किशोर वर्ग के 390 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज और 1518 किशोरों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 169 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 4550 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 99 लोगों ने पहली और 1102 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 8 लोगों ने पहली और 758 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 211 लोगों ने एहतियाती डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें