रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से घर के बाहर खेलते समय एक छह साल की बच्ची गायब हो गई। परिवार के लोग उसको लगातार तलाश रहे है। पुलिस भी उसको नही तलाश सकी है।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में शरीफ की छह साल की बच्ची जोया मुहल्ले में ही मंगलवार की शाम को खेल रही थी।मुहल्ले के और बच्चे भी खेल रहे थे।अंधेरा हो जाने पर सभी बच्चे घरों को वापस चले गए थे। लेकिन जोया घर नहीं पहुंची थी। उसके बाद परिजनों को चिंता हुई थी। उन्होंने घर से बाहर निकल कर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली थी। बाद में मुहल्ले के बाहर भी देखा गया था। आसपास भी बच्ची की तलाश की गई थी। लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली थी। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लेने के बाद बच्ची की तलाश की जा रही है।लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सकी है।परिजनों को चिंता होने लगी है।उन्हें किसी अनहोनी का डर सता रहा है। पुलिस लगातार बच्ची को तलाश करने का दावा कर रही है। लेकिन अभी तक पता नही लगा सकी है।