रामपुर। बहुजन समाज पार्टी के मिलक विधासभा क्षेत्र के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सागर ने कहा कि सपा, बसपा गठबंधन से पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां प्रत्याशी हैं। उन्हें पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने आजम खां के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात भी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय सागर, बांकेलाल सागर, शांतिप्रसाद सागर, राजेश प्रकाश सैनी, जुनैद खां, दिनेश गौतम आदि उपस्थित रहे।