रामपुर। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन की बैठक सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि आधी आबादी कही जाने वाली मातृशक्ति को मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए संगठन जागरूकता अभियान चलाएगा। क्योंकि अक्सर घरेलू जिम्मेदारियों में महिलाएं वोट डालने नहीं जाती हैं लेकिन, मजबूत लोकतंत्र निर्माण के लिए सभी मतदाताओं का मतदान करना जरूरी है। संगठन घर-घर जाकर महिलाओं को मतदान करने के लिए जागरूक करेगा। इस दौरान डा. पीके राजपूत, कपिल गुप्ता, पारुल गुप्ता, अलका जैन, मुकेश रस्तोगी, डा. अजीम नकवी, मुकेश शर्मा, अंकित अग्रवाल, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।