फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां मामले में अब 24 को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खां द्वारा सेना के जवानों के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले मेें सुनवाई अब 24 अक्तूबर को होगी। सेना पर विवादित बयान देने के मामलेल में भाजपा नेता आकाश सक्सेना सिविल लाइंस थाने में पूर्व मंत्री आजम खान के विरुद्ध धारा 153 ए और 505 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। कोर्ट में शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी। इसको लेकर वादी आकाश सक्सेना अपने अधिवक्ता संदीप सक्सेना के संग कोर्ट में हाजिर भी हुए। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी है। इस मामले में अब अगली तारीख 24 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें